सिंगापुर में नौकरी का झांसा देकर ठगा युवक, FB पर हुई थी दोस्ती

हिमाचल क्राइम न्यूज़
  ब्यूरो ऊना। जतिन


सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पंजाब के रोपड़ से काबू किया है। आरोपी की पहचान करण कुमार निवासी होशियारपुर के रूप में हुई थी। पुलिस आरोपी को बुधवार के दिन अदालत में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक ऊना निवासी हर्ष मेहता ने 11 सितंबर 2018 को सिटी चौकी ऊना में शिकायत दी थी कि फेसबुक पर होशियारपुर के करण कुमार के साथ दोस्ती हुई थी।

कुछ दिनों चली दोस्ती के बीच करण कुमार ने बताया कि मेरी सिंगापुर में रिश्तेदारी है। एक कंपनी में मेरे रिश्तेदार काम करते हैं। अगर सिंगापुर की कंपनी में नौकरी करनी है, तो बता दें। इसके लिए 1 लाख 25 हजार रुपए का खर्च आएगा। हर्ष मेहता ने बताया कि करण की बातों में आकर मैंने 1.25 लाख रुपये बैंक अकाऊंट में जमा करवा दिए। काफी समय बाद जब कोई जवाब न आया, तो कॉल करने पर पाया कि करण कुमार ने मोबाइल नंबर बंद कर लिया है।
साथ ही फेसबुक अकाऊंट भी डिलीट कर दिया है। जिसके बाद हर्ष मेहता ने पुलिस को  शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर करण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इसके लिए विशेष टीम का गठन किया। टीम ने करण सिंह के घर पर दबिश दी, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का मोबाइल ट्रेस पर लगा दिया।
मंगलवार को आरोपी की लोकेशन रोपड़ में मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे तुंरत काबू कर लिया। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस आरोपी को काबू कर लिया है, जिसे अदालत में पेश किया जाएगा।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड