शिमला में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर 65 चालान, दो बसें जब्त

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला। अमन खांगटा

राजधानी शिमला में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले बस ऑपरेटरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। परिवहन विभाग ने 65 वाहनों के चालान किए हैं। निरीक्षण के दौरान नियमों की अनदेखी पर 2 बसें जब्त भी की हैं।

बसों में ओवरलोडिंग को लेकर भी परिवहन विभाग ने कार्रवाई की। गुरुवार को एआरटीओ शिमला प्रताप चंद शर्मा की अगुवाई में वरिष्ठ अधीक्षक मेहर सिंह मेहता और पवन ठाकुर की टीम ने छोटा शिमला तथा नवबहार के बीच नाका लगाकर बसों का निरीक्षण किया।

इस दौरान बिना फिटनेस और स्पेशल रोड टैक्स चुकाए चलाई जा रही एक बस को जब्त किया गया। इसके अलावा एक अन्य बस जिसकी पासिंग 3 जुलाई को खत्म हो चुकी थी उसे भी जब्त किया गया।

बिना फिटनेस यात्रियों की जान को खतरे में डाल कर प्राइवेट आपरेटर इन बसों का संचालन कर रहे थे। निरीक्षण के दौरान कुछ बसों के ड्राइवर कंडक्टर वर्दी और बैज में नहीं मिले। इसके अलावा जिन कंडक्टरों ने सवारियों को टिकटें नहीं दी थी उनके भी चालान किए गए।

दो बसें की जब्त : आरटीओ

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भूपेंद्र कुमार अत्री ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए परिवहन विभाग की ‘नो टॉलरेंस’ की नीति है। बिना फिटनेस जो भी गाड़ी मिल रही है उसे तुरंत जब्त किया जा रहा है। बसों में ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई शुरू होते ही बस आपरेटरों में मचा हड़कंप
ट्रैफिक मैजिस्ट्रेट और परिवहन विभाग की टीम के सड़क पर उतरने के बाद प्राइवेट बस आपरेटरों में हड़कंप मच गया। बस ऑपरेटरों ने तुरंत एक दूसरों को मेसेज कर सतर्क कर दिया। कई ऑपरेटरों ने तो रूट मिसकर अपनी बसें बाईपास सड़क पर खड़ी कर दीं। बिना वर्दी ड्राइवर और कंडक्टरों ने अफरातफरी में वर्दी का इंतजाम किया।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध