शहीद की पत्नी के 32 लाख हड़पने के आरोप में बैंक का पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार



हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो कुल्लू। रुचिका

कुल्लू जिला के बंजार उपमंडल में शहीद सैनिक की पत्नी के खाते से 32 लाख के गायब होने के मामले में पुलिस ने बैंक के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस ने रविवार को नेरचौक से आरोपी को धर दबोचा।
पंजाब नेशनल बैंक की बंजार शाखा में महिला के खाते से वर्ष 2011 से लेकर 2014 के बीच 32 लाख रुपये गायब कर दिए थे। इसकी महिला ने बंजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस के अनुसार गांव चेत्थर की रहने वाली शहीद सैनिक की पत्नी को पति की शहादत के बाद राशि मिली थी। इसकी महिला ने पेंशन खाते के साथ बेटे के नाम पर एफडी करवाई थी।
आरोप है कि यह राशि बैंक के एक कर्मचारी ने धोखे से अपने खाते में ट्रांसफर कर ली और राशि निकालता भी रहा। जब यह मामला उजागर हुआ तो महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बंजार थाने में आईपीसी 409, 420 के तहत मामला दर्ज किया गया।
रविवार को बैंक के पूर्व कर्मचारी धर्म लाल (54) निवासी गांव अपर पंडोह जिला मंडी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मंडी जिले के कोलहाड़ में परिवार के साथ रह रहा था, लेकिन वह पुलिस गिरफ्तारी से बचता फिर रहा था। 
शहीद सैनिक की पत्नी ने बंजार थाने में मामला दर्ज करवाया था। छानबीन के पश्चात आरोपी को मंडी से गिरफ्तार कर किया गया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। - बिन्नी मिन्हास, डीएसपी बंजार 


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड