बंडारू दत्तात्रेय ने ली हिमाचल प्रदेश के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला। अमन खांगटा


बंडारू दत्तात्रेय ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। बंडारू दत्तात्रेय ने हिमाचल के 27वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मुख्य कार्यकारी न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी हिमाचल उच्च न्यायालय ने उनको पद एवम गोपनीयता की शपथ शपथ दिलाई। कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। उनकी जगह बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल के राज्यपाल बनाया गया है।

22 जुलाई 2019 को ही कलराज मिश्र को हिमाचल के राज्यपाल बनाया गया था। करीब डेढ़ माह तक हिमाचल के राज्यपाल रहने के बाद उनका तबादला राजस्थान कर दिया गया। राजभवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सहित उनके कई मंत्रिमंडल सहयोगी और विपक्ष के नेता मौजूद रहे।

बंडारू दत्तात्रेय का जन्म 1947 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ। दत्तात्रेय सिकंदराबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 10वीं, 12वीं, 13वीं लोकसभा (1991-2004) और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के केंद्रीय मंत्री के लिए संसद के सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया था। उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद आंध्र प्रदेश से बीएससी की डिग्री ग्रहण की।

1965 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में शामिल हो गए थे। उन्होंने 1968 से 1989 तक आरएसएस प्रचारक के रूप में काम किया। वह लोक संघ समिति (जयप्रकाश नारायण आंदोलन) के संयुक्त सचिव थे। आपातकाल के दौरान उन्हें जेल भेजा गया था। 1980 में बीजेपी में शामिल हो गए। 2014 में उन्हें सिकंदराबाद से 16 वीं लोकसभा में फिर से निर्वाचित किया गया। 2014 से 2017 तक वह केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), श्रम और रोजगार रहे।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड