ज्वालामुखी में विधायक प्रशाशन के खिलाफ बंद पड़ी गौशाला शुरू करने को गौ रक्षा समिति ने किया प्रदर्शन

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। गुरुदेव राणा

गौ रक्षा समिति ज्वालामुखी के अध्यक्ष भवानी शंकर  पदाधिकारियों अभिषेक पाधा, सुनील राणा, किशन शर्मा संजय शर्मा, सूक्ष्म सूद, अतुल चौधरी,नितिन,राजकुमार और महिलाओं बुजुर्गों युवाओं ने विधायक रमेश धवाला, प्रशासन एसडीएम अंकुश शर्मा के खिलाफ अधवाणी में निर्मित पिछले 2 वर्षों से उदघाटन हो चुकी गौशाला को आवारा पशुओं के लिए खोलने के लिए जोरदार नारेबाजी करते हुए लोक निर्माण विभाग रेस्टहाउस ज्वालामुखी से लेकर मिनी सचिवालय ज्वालामुखी तक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जब गोशाला बनकर तैयार है तो उसे खोला क्यों नहीं जा रहा है आवारा पशुओं को संरक्षण के बड़े-बड़े दावे जहां प्रदेश सरकार कर रही है वहीं ज्वालामुखी में यह दावे धरातल पर क्यों नहीं दिख रहे हैं। स्थानीय विधायक और प्रशासन के अधिकारी क्यों गौशाला को खोलने के लिए प्रयासरत नहीं है। देरी का कारण स्पष्ट करें। ग्रामीणों ने इस बारे में रोष व्यक्त करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी भी की इसके अलावा एसडीएम ज्वालामुखी अंकुश शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें जल्द से जल्द गोशाला को खोलने के लिए मांग की गई वहीं एसडीएम ज्वालामुखी ने गौ रक्षा समिति सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे भी चिंतित है क्षेत्र की गौशाला को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए इसलिए पूरा प्रयास करेंगे कि जल्द ही गोशाला शुरू हो ताकि ग्रामीणों को कोई भी आवारा पशुओं से परेशानी या क्षति फसलों को ना पहुंचे।
Mote:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड