ज्वालामुखी: कुएं में मिला शव

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो कांगड़ा, राणा

ज्वालामुखी थाना के तहत ग्राम पंचायत बोहन भाटी के  गांव सुकनाल में एक कुएं से पुलिस ने व्यक्ति का शव बरामद किया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेजा, साथ ही इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों व उक्त व्यक्ति के परिजनों के बयान दर्ज किए। मृतक व्यक्ति की पहचान कश्मीर सिंह (36) पुत्र रतन चंद निवासी सुकनाल के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये मामला आत्महत्या से जुड़ा है, ऐसे में पुलिस ने इसके आधार पर सी आर पी सी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कारबाई शुरू कर दी है। डी एस पी ज्वालाजी तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है।
जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति बीती रात को अपने घर नही आया था। इस बीच जब देर रात तक भी वह घर नही पहुंचा तो परिजनों ने इस बारे स्थानीय पंचायत प्रधान के ध्यान में ये मामला लाया। बताया जा रहा है कि गाँव के गुजर रहे एक व्यक्ति ने उक्त व्यक्ति का शव  वीरवार सुबह कुएं में पड़ा हुआ देखा और इस बारे स्थानीय पुलिस प्रसाशन को अवगत करवाया। सूचना मिलते ही डी एस पी ज्वालाजी तिलक राज, थाना प्रभारी मनोहर चौधरी, ए एस आई कुलदीप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे व उन्होंने यहां छानबीन शुरू की। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति की ख़ौला में करियाने की दुकान है। वही व्यक्ति अपने पीछे अपने दो बच्चो बेटा-बेटी व पत्नी को छोड़ गया है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

10 जुलाई को होगा राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

जनरल बिपिन रावत बनेंगे देश के पहले सीडीएस