पिछली सीट पर भी बेल्ट नहीं लगाने से कट सकता है चालान

हिमाचल क्राइम न्यूज़, ब्यूरो 
आदित्य शर्मा।

देश में नए मोटर व्हीकल एक्ट को लागू हुए 10 दिन हो गए हैं, लेकिन वाहन चालकों को अब भी नियमों की सही जानकारी नहीं है। इसलिए जाने-अनजाने में वो उसे तोड़ते रहते हैं। नए एक्ट में जुर्माने (चालान) की राशि में भारी बढ़ोतरी के बाद लोगों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें और क्या न करें? दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस  नियम तोड़ने वालों के खिलाफ काफी सख्ती से पेश आ रही है।

अब सभी नए चार पहिया वाहनों में पिछली सीट पर भी सेफ्टी बेल्ट स्टैंडर्ड फिटिंग के तौर पर लगे होते हैं। ऐसा लोगों की सुरक्षा की वजह से ही किया गया है। ये बेल्ट देखने के लिए नहीं आपको लगाने के लिए लगाए गए हैं। अगर आप उस बेल्ट को लगाते नहीं हैं तो आपका चालान कट सकता है। खासकर दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस ने तो इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

कुछ राज्य सरकारों ने संशोधित एक्ट को लागू करने पर रोक लगा दी है तो कुछ राज्य उसमें बदलाव कर अपने यहां लागू करने पर विचार कर रहे हैं। कुछ जगहों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि ट्रैफिक पुलिस पीछे की सीट पर भी बेल्ट नहीं बांधने पर चालान काट रही है।

ऐसे में पीछे बैठने वाले लोगों में भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है कि क्या पीछे बैठने वाले लोगों का भी चालान काटा जा सकता है? कुछ लोगों को लगता है कि पीछे बैठने वालों पर ऐसा कोई नियम नहीं बना है। अगर गाड़ी में सीट बेल्ट है और आपने उसको नहीं बांधा है तो नए नियम के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस आपका चालान काट सकती है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार