अधवाणी में गौशाला खोलने को 1001 वांशिन्दे पी एम को लिखेंगे पत्र

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो कांगड़ा। गुरुदेव राणा

लोगों का आरोप : राजनीतिक विवाद में उलझी हुई है गोशाला
पिछली सरकार ने लगभग 25 लाख से किया था गौशाला का निर्माण
: ज्वालामुखी के अधवानी गांव के 1001 वांशिन्दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गौशाला खोलने के लिए पत्र लिखेंगे।
ज्वालामुखी विधानसभा के अधवानी में 3 साल पहले जिस गौशाला का निर्माण पिछली सरकार ने लगभग 25 लाख से किया था और उद्घाटन भी किया था, परंतु गौशाला आज भी राजनीतिक विवाद में उलझी हुई है।
कुछ दिन पहले इस गौशाला के विषय को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रदेश के पदाधिकारियों ने भी गौशाला का दौरा कर सरकार के ध्यान में यह विषय लाया था और कहा था कि अगर गौशाला तैयार है और उसका उद्घाटन हो चुका है तो उसे शुरू करने में क्या दिक्कत है। गौशाला संघर्ष समिति अधवानी की बैठक में सारे विषय को फिर से धार देने का निर्णय लिया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कुछ रोज पूर्व एस.डी.एम. ज्वालामुखी के माध्यम से प्रदेश मुख्यमंत्री को भी इस आशय से ज्ञापन भेजा था और अभी तक कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार नया गौ सदन बनाना चाहती है तो उसका स्वागत है परंतु जो चला हुआ है उसे शुरू करने में क्या तकलीफ है।
 जनता के पैसे का केवल कुछ प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी के चलते दुरुपयोग नहीं होना चाहिए, इसके लिए संघर्ष समिति जल्द ही आंदोलन की राह अपनाएगी। इस मौके पर समिति पदाधिकारी अभिषेक पाधा, सदस्य बलवंत सिंह, किशन चंद, आंचल सिंह, संत राम, ज्ञान चंद, पवन सिंह आदि मौजूद रहे।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार