पुलिस सिपाही भर्ती: पुलिस ने निकाले ताबीज, कड़े-बेल्ट, जूते भी उतरवाए

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो हमीरपुर।

 प्रदेश के 40 परीक्षा केंद्रों पर बने 736 परीक्षा हॉल में आज करीब चालीस हजार अभ्यर्थी सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा देने पहुंचे। पुलिस का कड़ा पहरा था। जैमर की भी व्यवस्था की गई थी।


परीक्षा केंद्रों के बाहर चेकिंग के दौरान अभ्यर्थियों के ताबीज, कड़े, बेल्ट और जूते उतरवा दिए गए। केंद्र की एक कंपनी ने सभी परीक्षा हॉल में जैमर लगाए थे जिन्हें एसपी खुद चेक कर रहे थे।
हमीरपुर में एसपी अर्जित सेन खुद परीक्षा केंद्र पर मौजूद रहे और बहुत बारीकी से हर पहूल को ध्यान में रखा।

परीक्षा हॉल में जैमर के अलावा परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट से अपनी सीट तक आने के दौरान परीक्षार्थी की दो बार सघन तलाशी हुई।

पुलिस की भारी तैनाती हर परीक्षा केंद्र पर थी। जिला भर्ती कमेटी का एक अधिकारी भी था। खास बात यह है कि परीक्षा के दौरान स्टाफ सेलेक्शन कमीशन और एचपी पब्लिक सर्विस कमीशन के मानकों को ध्यान में रखकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
12 से एक बजे के बीच परीक्षा हुई। परीक्षार्थी को तीन घंटे पहले रिपोर्ट करने को कहा गया था। परीक्षा के लिए हर परीक्षार्थी को अपनी एक नई पासपोर्ट साइज कलर फोटो, आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस में किसी एक की ओरिजिनल व एक फोटोकॉपी लाना जरूरी था।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau




Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

10 जुलाई को होगा राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

जनरल बिपिन रावत बनेंगे देश के पहले सीडीएस