हरिपुर: पौंग झील में तैरता मिला दो दिन पहले डूबे मछुआरे का शव


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो कांगड़ा। गुरुदेव राणा


हरिपुर। पौंग झील में बुधवार को मछली पकड़ने के दौरान डूबे मछुआरे का शव झील में आज सुबह तैरता हुआ मिला। जिसे एनडीआरएफ की टीम ने बाहर निकाला। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत झकलेहड़ के निवासी दिलबाग सिंह (42) पुत्र ईश्वरदास पौंग झील में मछली पकड़ने का काम करता था। बुधवार सुबह मछली को जाल डालते समय नाव का एक फटा टूट जाने के कारण दिलबाग सिंह झील में गिर गया।


दिलबाग को तैरना नहीं आता था, जिसके चलते वह झील में डूब गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने तीन दिन तक उसकी तलाश की। आज तीसरे दिन उसका शव झील में तैरता हुआ मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पंचनामा तैयार करने के उपरांत उसे पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया।



बता दें कि एनडीआरएफ की टीम ने अलग-अलग तरीके से उसे खोजने के 2 दिन तक प्रयास किए थे। गुरुवार को टीम ने झील में ओपीएम पाउडर डाला था, जिसके बाद शुक्रवार सुबह मछुआरे का शव झील में तैरता हुआ पाया गया। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मछुआरे के शव को पोस्टमार्टम के लिए देहरा भेज दिया गया।



वहीं स्थानीय पंचायत के पूर्व प्रधान रणजीत सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि दिलबाग सिंह एक गरीब परिवार से संबंध रखता था। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। पूर्व प्रधान ने पीड़ित परिवार के लिए जल्द से जल्द आर्थिक सहायता की मांग प्रशासन से की है। साथ ही उन्होंने मत्स्य विभाग से पौंग झील में काम करने वाले अन्य मछुआरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उन्हें लाइफ सेफ्टी जैकेट व अन्य जरूरी सामान उपलब्ध करवाने की भी मांग की, ताकि ऐसा हादसा पुनः किसी अन्य के साथ ना हो सके।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कुल्लू: कमरे में ठंड से बचने के लिए रखी थी अंगीठी, दम घुटने से हुई मौत

शिमला:HRTC बस में 3.8 किलो अफीम की तस्करी, दो गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट: मानसिक परेशानी से हर कोई अलग तरह से लड़ता है.. एक तराजू में न तौलें, ऐसा कहकर रद्द कर दिया हाईकोर्ट का आदेश

न्यायिक हिरासत में रहे आरोपी की पीजीआई में उपचार के दौरान से मौत

जयराम सरकार ने मीटिंग के दौरान नौकरी से संबंध लिए फैसले

10 जुलाई को होगा राजा वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

जनरल बिपिन रावत बनेंगे देश के पहले सीडीएस