कांगड़ा:सांप के काटने से 19 वर्षीय युवती की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। सूत्र संवाद

साँप के काटने से एक 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। हालांकि साँप के काटने के बाद उसके परिजन उसे तुरंत ज्वालाजी अस्पताल ले आये थे, लेकिन यहां से युवती की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे टाण्डा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया। मृतक युवती की पहचान किरण कुमारी पुत्री अशोक कुमार निवासी अम्ब पठियार के रूप में हुई है। डी एस पी तिलक राज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमार्टम करबाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है।
दसअसल बीती शाम को किरण कुमारी जब अपने नए घर से पुराने घर की तरफ सोने के लिए जा रही थी कि इस बीच उसे सांप ने काट लिया ओर बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर अस्पताल में मामला पहुंचने के बाद थाना प्रभारी पुरषोत्तम धीमान के नेतृत्व में ए एस आई बलदेव ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच की, साथ ही परिजनों के बयान कमलब्ध किए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है.

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार