उद्योग मंत्री की दो टूक: तमगे के चक्कर में बीपीएल सूची से पात्र हटाए तो होगी कार्रवाई

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। गुरुदेव राणा

खंड विकास कार्यालय परागपुर में ब्लॉक की पंचायतों की समीक्षा बैठक उद्योग मंत्री एवं स्थानीय विधायक विक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बीपीएल मुक्त हो रही पंचायतों के बाद एसडीएम के पास पहुंच रही शिकायतों पर तल्खी दिखाते हुए पंचायत सचिवों को फटकार लगाई।

 उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि कुछेक पंचायतों को बीपीएल मुक्त करने के बाद अब शिकायतें आने शुरू हो गई हैं, ये बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।


एक ही साल में पंचायतों के लोग इतने समृद्ध हो गए कि पंचायत को बीपीएल मुक्त कर दिया। सरकार ने बीपीएल सूचियों से अपात्र परिवारों को हटाने के निर्देश दिए थे लेकिन कुछेक पंचायतों के कृत्यों के कारण सरकार की छवि को खराब करने का प्रयास हुआ है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

जांच में पाया गया कि बीपीएल मुक्त होने का तमगा लगवाने के लिए पात्र लोगों को सूची से हटाया है तो हर एक जन प्रतिनिधि व सरकारी कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने विधायक निधि तथा सांसद निधि के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्यों को समयावधि में पूरा न करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

समय से पहले खराब हुईं सोलर लाइटें

समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों द्वारा 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत लगाई गई सोलर लाइटों पर जवाब तलबी करते हुए कहा पंचायत प्रधानों द्वारा 14वें वित्तायोग के अंतर्गत लगवाई गई सोलर लाइटें वारंटी अवधि से पूर्व ही खराब हो चुकी हैं। लेकिन संबंधित फर्म के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इस पर बीडीओ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें।

तैयारी के साथ आएं बैठक में

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कर्मचारी ध्यान दें कि दोबारा होने वाली बैठक में आने से पूर्व पूरी तैयारी करके आएं। इस मौके पर परागपुर पंचायत समिति की चेयरपर्सन शोभा रानी, उपाध्यक्ष पंचायत समिति राम ङ्क्षसह, पंचायत समिति सदस्य बिंदु बाला, बीडीओ परागपुर प्रकाश चंद, ब्लॉक अधीक्षक वीर सिंह व ब्लॉक हेडक्वार्टर कनिष्ठ अभियंता जीवन राणा सहित अन्य मौजूद रहे।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड