सिरमौर,किन्नौर व सोलन के डीसी बदले, 15 IAS अधिकारी

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला/धर्मशाला।

सरकार ने वीरवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है,इसमें सिरमौर,किन्नौर व सोलन के उपायुक्त भी बदले गए हैं। सरकार ने आबकारी व कराधान विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात जगदीश चंद्र का तबादला लोक निर्माण विभाग, ट्रांसपोर्ट व सूचना तकनीकी के प्रधान सचिव के पद पर किया है।   

आईपीएस अधिकारी संजय कुंडू को आबकारी व कराधान विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। आईपीएस अधिकारी पहले से ही मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव के इलावा विजिलेंस व दिल्ली में प्रधान आवासीय आयुक्त का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। सरकार ने लोकायुक्त में सचिव के पद पर तैनात मधुबाला शर्मा को इंक्वायरी विभाग में आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, यहां से वह दिनेश मल्होत्रा को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगी ।

सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ संदीप भटनागर का तबादला कांगड़ा के डिविजनल कमिश्नर के तौर पर किया है, वही कोऑपरेटिव सोसाइटीज के रजिस्ट्रार के पद पर तैनात डॉ अजय कुमार शर्मा को आबकारी व कराधान विभाग के आयुक्त पद पर बदला गया है। 

रजिस्ट्रार का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालते रहेंगे। पोस्टिंग का इंतजार कर रहे सी पाल रासू को टाउन कंट्री प्लानिंग के निदेशक पद पर तैनाती मिली है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत