डुप्लीकेट सिम से ठगी के मामले रोकने को उठाया एक कदम

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला, सोनू खांगटा। 

हिमाचल प्रदेश में लोगों को मोबाइल सेवा प्रदान करने वाली कंपनियां अब बिना पुलिस की रिपोर्ट के डुप्लीकेट सिमकार्ड जारी नहीं करेंगी। डुप्लीकेट सिमकार्ड की मदद से लोगों से ठगी के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए हिमाचल पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। सभी सेवा प्रदाता कंपनियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह सिम कार्ड खोने या खराब होने पर भी पुलिस की रिपोर्ट के बाद ही नया सिम जारी करेंगे।

पिछले कुछ समय से पुलिस के पास लगातार डुप्लीकेट सिम जारी कर ठगी की शिकायतें सामने आ रही थी। मामलों की जांच में साइबर क्राइम विंग ने पाया कि ठगी करने वाले सिम खराब होने का हवाला देते हुए नया सिमकार्ड सेवा प्रदाता कंपनी से जारी करवा लेते थे। इसके बाद उस सिम की मदद से इंटरनेट बैंकिंग कर सिम कार्ड के असली मालिक को चूना लगा रहे थे।

लगातार आ रही शिकायतों के बाद साइबर क्राइम विंग ने प्रदेश में काम कर रही सभी सेवा प्रदाता कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं कि वह पुलिस थाने की रिपोर्ट के बिना डुप्लीकेट सिमकार्ड जारी नहीं करेंगी। डीजीपी सीताराम मरडी ने बताया कि कंपनियों के साथ साथ सभी जिलाें के कप्तानों व थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह यह सुनिश्ति कराएं कि जब भी कोई व्यक्ति डुप्लीकेट सिमकार्ड जारी कराने के लिए रपट लिखाने आएगा तो पुलिस कर्मी उस नंबर पर काल कर एक बार चेक करेंगे। अगर सिम चलता मिलता है रिपोर्ट लिखाने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए और सिमकार्ड के असली मालिक को भी इसकी सूचना देकर कार्रवाई की जाए।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार