वॉल्वो बस में लगी भयानक आग

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो कुल्लू। अधिकांश ठाकुर

मनाली क्षेत्र के 15 मील में सड़क किनारे खड़ी वॉल्वो बस में अचानक आग लग गई। जिससे लाखों रूपये का नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार 15 मील के पास खड़ी एक वोल्वो में अचानक आग लग गई। आग की लपटों को देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत ये रही की समय रहते चालक ने सभी यात्रियों को बस से नीचे उतार दिया, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। देखते ही देखते आग की लपटों ने वोल्वो बस के अंदर का सारा सामान राख में तबदील किया।
स्थानीय लोगो ने आग की सूचना अग्निशमन विभाग मनाली को दी और सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
अग्निशमन विभाग के फायर अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग को किसी ने फोन कर 9 बजेकर 56 मिनट पर आग लगने की सूचना दी और अग्निशमन विभाग की टीम एक फायर टैंडर लेकर घटना स्थल पर पहुंची और वोल्वो बस में लगी आग को 20 मिनट के भीतर कंट्रोल किया। उन्होंने कहा कि बस खड़ी थी और बस के अंदर का सारा सामान जलकर राख हुआ है।
बस किसकी है इसकी जानकारी नहीं मिली है और वोल्वो बस का नंबर (UP 83 BT2720) है और आग में वोल्वो के अंदर का सारा सामान राख हो गया है। जिसमें गाड़ी मालिक को लाखों रूपये का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि फिहलाल घटना स्थल पर बस का ड्ररावर, कंडक्टर नहीं मिले हैं और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत