अवैध खनन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 8 टिप्पर जब्त- 6 लोग गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो  ऊना, जतिन।

  संतोषगढ़ स्वां नदी पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन पर पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। इस दौरान रात करीब 12 बजे  एएसपी,डीएसपी और एसएचओ हरोली ने मिलकर स्वां नदी में सिविल ड्रैस में दबिश दी। जिससे खनन माफिया के हाथ पांव फूल गए। जबकि अधिकारी दो दर्जन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

पुलिस को देख खनन माफिया में हड़कंप मच गया। स्वां नदी पर अवैध खनन पाया गया और टिप्पर ओवरलोड किए गए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 3 ओवरलोड़ टिप्परों को मौका से जब्त किया। इसके बाद पुलिस टीम ने अन्य जगहों पर दबिश दी। जहां से 5 ओवरलोड़ टिप्परों को जब्त किया गया। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि अवैध खनन को सहन नहीं किया जाएगा। यह अभियान जारी रहेगा।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत