सोलन:बिल्डिंग गिरने की कगार पर, प्रशासन ने करवाया खाली

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो सोलन। 

वार्ड नम्बर 14 के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक और बहुमंजिला बिल्डिंग गिरने की कगार पर है। बिल्डिंग के आगे लगा डंगा गिर चुका है और प्रशासन से फिलहाल तिरपाल लगाकर अस्थायी तौर पर बचाने की कोशिश की है। वहीं एहतियात के तौर प्रशासन ने खतरे की जद में आई बिल्डिंग सहित आसपास के दो घर भी खाली करवा दिए है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सोलन गुरमीत सिंह नेगी ने कहा कि उन्हें करीब साढ़े पांच बजे इसकी सूचना मिली थी। उसके बाद घर के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए गए है।
जानकारी के अनुसार बिल्डिंग के मालिक जीरकपुर में रहते हैं और यहां पूरी बिल्डिंग में किराएदार रह रहे हैं। खतरा इसलिए भी ज्यादा देखा जा रहा है कि बिल्डिंग के ऊपर मोबाइल कंपनी का टावर भी लगा हुआ है।
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को कुमारहट्टी में हुए हादसे से लोग सहमे हुए हैं। यहां एक 3 मंजिला इमारत गिरने से 1 महिला और 13 अमस राइफल्स के जावानों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी। ऐसे में अब एक और बिल्डिंग पर जमीदोंज होने का खतरा मंडरा रहा है। बहरहाल, दिनभर हुई बारिश के बाद अभी मौसम साफ है। यदि रात को और बारिश होती है तो बिल्डिंग गिरने की संभावना बढ़ सकती है।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार