नकली आभूषण थमा भागने के प्रयास में दबोची गई चार राजस्थानी महिलाएं

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा।

दौलतपुर चौक के तहत स्थानीय बाजार में चार राजस्थानी महिलाओं ने ज्वैलरी की दुकान से कोका बदलकर भागने का प्रयास किया। संदेह होने पर जब दुकानदार ने कोके को चैक किया तो कोका नकली निकला। जिस पर स्वर्णकार महिलाओं के पीछे गया और थोड़ी दूर ही उन्हें पकड़ लिया। वहीं पुलिस ने महिलाओं को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चार राजस्थानी महिलाएं दौलतपुर स्थित ज्वैलरी की दुकान पर गहने खरीदने आई और कोका दिखाने की बात कहने लगी। बड़ी चतुराई से महिलाओं ने नकली सोने को असली से तबदील कर लिया। जब दुकानदार ने बिल बनाने की बात कही, तो महिलाओ ने मना करते हुए दुकान से निकल गई। शक होने पर दुकानदार ने सभी कोके चैक किए तो एक कोका नकली निकला। दुकानदार से पुलिस को सूचित किया और थोड़ी ही दूर महिलाओं को पकड़ लिया।
पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुकानदार तिलकराज के बयान कलमबद्ध किए गए हैं। महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत