गौरव सिंह ने संभाला SP कुल्लू का कार्यभार

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो कुल्लू। पूजा ठाकुर

प्रदेश के सबसे कम उम्र में एसपी बनने बाले पुलिस प्रशासन में सिंघम नाम से मश़हूर गौरव सिंह ने कुल्लू जिला के बतौर एसपी पदभार संभाला। इससे पहले भी अपने शानदार कामों के लिए कई बार लोगों की नज़रों में बने रहे हैं। इस अधिकारी की कार्यप्रणाली की जनता प्रशंसा करती है और बीबीएन के जनप्रतिनिधि व लोग चाहते थे कि वे यहां पर एसपी लगें, ताकि नशा व खनन माफिया पर लगाम लग सके।
गौरव सिंह का जन्म 1 जुलाई, 1990 को आगरा में एक साधारण परिवार में हुआ है। उनके पिता का नाम बी सिंह और माता का नाम किरण देवी हैं। गौरव शिमला, बद्दी और कांगड़ा में बतौर एएसपी सेवाएं और लाहौल-स्पीति में बतौर एसपी सेवा दे चुके हैं। बद्दी में तैनाती के बाद से ही आईपीएस गौरव सिंह अवैध खनन और नशीले पदार्थ के कारोबार पर सख्त रुख अपनाए हुए थे। उनके आठ महीने के कार्यकाल के दौरान बद्दी में अवैध खनन पर लगभग अंकुश लग गया था।
उनकी कार्यशैली की दहशत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बद्दी में रात के अंधेरे में फलने फूलने वाला अवैध खनन का कारोबार लगभग बंद हो गया था। 7 माह के कार्यकाल में अवैध खनन के 177 मामले पकड़े थे बद्दी में बतौर एएसपी गौरव सिंह ने अपने 7 महीनों के कार्यकाल में अवैध खनन के 177 मामले पकड़े और करीब 26 लाख रुपए जुर्माना वसूला था।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड