बसों की सीटों की क्षमता से 25 फीसदी ओवरलोडिंग की छूट

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला। सूत्र संवाद

राज्य में सीटों की क्षमता से 25 फीसदी ओवरलोडिंग की छूट दी जा रही है। हालांकि ट्रांसपोर्ट महकमे ने लिखित तौर पर इस बारे निर्देश नहीं दिए हैं, लेकिन पुख्ता सूत्रों के मुताबिक राज्य के तमाम क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को मौखिक तौर पर निर्देश दिए गए हैं। अगर बस की क्षमता 45 सीटर है तो 10 से 12 सवारियां अधिक बिठाने पर ओवरलोडिंग नहीं मानी जाएगी।

विभाग ने केरल हाईकोर्ट द्वारा दिए गए एक आदेश को बैंचमार्क मानते हुए इस तरह के निर्देश जारी किए हैं। तकनीकी तौर पर देखा जाए तो पुलिस कैसे विभाग के इन मौखिक आदेशों की पालना करेगी। सूबे में ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारी तो मौखिक आदेशों की पालना कर रहे हैं, लेकिन इसकी कम्युनिकेशन पुलिस महकमे को भी जरूरी है।
गौरतलब जरूरी है कि बंजार बस हादसे के बाद ओवरलोडिंग को लेकर जबरदस्त तरीके से सख्ती बरती जा रही है। इसका नतीजा यह हुआ है कि छात्रों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें परिवहन सुविधा नहीं मिल रही। सरकारी व निजी बसों में केवल उतने ही यात्रियों को बिठाया जा रहा है, जितनी क्षमता है। उधर ट्रांसपोर्ट निदेशक जेएस पठानिया से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वो बैठक में व्यस्त बताए गए।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Report:-Correspondent
Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत