पंजाब में बैठकर हिमाचल में नशे का जाल फैला रहा चिट्टा माफिया, सोशल मीडिया का भी सहारा

हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो ऊना, जतिन।

 चिट्टा के कारोबार में लगी बड़ी मछलियों तक पुलिस की पहुंच आसान नहीं लग रही है। मजबूत नेटवर्क और प्लानिंग से इस काले धंधे को अंजाम दिया जा रहा है। नशा माफिया के तार स्थानीय युवाओं के साथ जुड़े हैं। चिट्टे के पंजाब में बैठे प्रमुख डीलरों से स्थानीय चिट्टा एजेंटों का संपर्क रहता है। पंजाब में चिट्टा माफिया के लोग चिट्टे की डिमांड को पूरा करने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाने लगे हैं। पुलिस को चकमा देने के लिए वाहनों के अलावा चेहरों को भी रोजाना बदला जा रहा है। जिन स्टेशनों पर चिट्टे का लेन-देन होता है, उस स्थान को भी हर रोज बदल दिया जाता है। पंजाब में नशा निवारण केंद्रों से जुड़े कुछ लोगों की भी माफिया से मिलीभगत का अंदेशा है।

माफिया से जुड़े लोकल एजेंट भी अपना ठिकाना बदलते रहते हैं। सोशल मीडिया पर भी इनका बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। ग्राहकों की चिट्टा माफिया के एजेंट के पास पूरी सूची रहती है। कहां कितने लोग चिट्टे का नशा कर रहे हैं, उनको रोजाना कितनी डोज चाहिए, यह हिसाब किसी नशा निवारण केंद्र में नहीं बल्कि चिट्टा माफिया के प्रमुख अड्डों पर लगाया जा रहा है। इसका पूरा डाटा तैयार करके स्टाक अलग-अलग स्थानों को भेजा जाता है। स्टाक भेजने के लिए ऐसी व्यवस्था बनाई जाती है जिसका सिर्फ चिट्टा माफिया के प्रमुख अड्डे के संचालक और स्थानीय एजेंट को ही पता रहता है।
पुलिस और खुफिया एजेंसियों से बचने के लिए माफिया के अड्डे से रोजाना बदल-बदलकर लोगों को भेजा जाता है। उनके वाहनों का बाकायदा रूट तक भी अलग से तैयार किया जाता है। ऊना जिले में करीब 24 स्टेशनों पर चिट्टा की खेप नियमित पहुंचाई जाती है। ऊना के आठ लोगों तक इसकी सप्लाई पहुंचती है। उसके बाद इसे 24 जगहों तक फैला दिया जाता है।


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत