दिल्ली में हिमाचल प्रदेश से जाएगा पानी, बदले में डीडीए देगा जमीन

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो

नई कॉलोनियों में पेयजल किल्लत दूर करने को दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने हिमाचल प्रदेश से हाथ मिलाया है। दोनों के बीच बनी सहमति के तहत हिमाचल प्रदेश को डीडीए दिल्ली में जमीन उपलब्ध करवाएगा, बदले में दिल्ली को अतिरिक्त पानी मिलेगा। इस पानी की एक निर्धारित मात्रा डीडीए की नई कॉलोनियों में जाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार ने वहां से दिल्ली आने वालों के लिए यहां अतिरिक्त भवन बनाने की मांग डीडीए से की है।

डीडीए ने इसके लिए द्वारका में जगह तय की है और प्रस्ताव हिमाचल सरकार को भेजा जा रहा है। इसके बाद हिमाचल सरकार अपने हिस्से में से दिल्ली जल बोर्ड को अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराएगी। इस पानी में से एक तय हिस्सा जल बोर्ड डीडीए की नई कॉलोनियों को उपलब्ध करवाएगा। इसी समझौते को लेकर बुधवार को हिमाचल भवन में अहम बैठक भी हुई। इसमें हिमाचल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा डीडीए और जल बोर्ड के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड