शादी का झांसा देकर शिमला की युवती से आस्ट्रेलिया में दुष्कर्म

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला। सोनू खांगटा

शिमला के ही एक युवक ने आस्ट्रेलिया गई युवती को शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया और फिर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
आस्ट्रेलिया से शिमला वापिस आने पर भी उसके साथ शादी करने के नाम पर आरोपी दुष्कर्म करता रहा। अब जब युवती ने शादी करने को कहा तो आरोपी अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता ने युवक को मनाने की भी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुई। भारत लौटकर उसने शिमला के सदर थाने में केस दर्ज़ कर न्याय की गुहार लगाई है।
20 साल की युवती ने पुलिस को दी गई  शिकायत में कहा  कि कुछ दिन पहले वह आस्ट्रेलिया गई थी। वहां  विक्रम सिंह नामक शख्स से उसकी मुलाकात हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। विक्रम सिंह ने दोस्ती का फायदा उठाकर उससे शादी का प्रस्ताव रखा और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वे दोनों शिमला वापिस आए तो यहां भी उसके साथ वह दुष्कर्म करता रहा। लेकिन, अब शादी से इंकार कर रहा है। पीड़िता का यह भी कहना है कि विक्रम सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है।
उधर, इस मामले में शिमला पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद शुक्ला का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी  के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 376 और 506 के तहत केस दर्ज़ कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार