गारनी खड्ड में संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो ऊना, जतिन।

 बडूही में स्थित गारनी खड्ड में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान जीवन कुमार पुत्र अच्छर निवासी बडूही के रूप में हुई है। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि जीवन कुमार शुक्रवार रात को भी घर से लापता था। जीवन कुमार की मौत कैसे हुई, इसको लेकर जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर बडूही स्थित गारनी खड्ड में स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति के शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी और शव को अपने कब्जे में लिया। 
डीएसपी हैडक्वार्टर ऊना अशोक वर्मा ने बताया कि मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। मामले के संदर्भ में परिजनों के बयान दर्ज़ किए गए हैं। पुलिस की जांच जारी है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार