किसानों से अवैध वसूली करने वाले आढतियों पर होगी FIR: रामलाल मारकंडे

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला। सहयोगी संवाददाता विनोद

हिमाचल में सेब का सीजन शुरू होते ही बागवानों से लुट भी शुरू हो गई है। फल मंडियों में बागवानों से सेब की पेटी की लोडिंग और सेब की पेटियां उतारने (अन्लोडिंग) के नाम पर निर्धारित दरों से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार बागवानों से लूट रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। अधिकारियों को मंडियों पर दौरे करने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि मंत्री रामलाल मारकंडे ने बताया कि किसानों के साथ लूट करने वाले आढतियों यानी बिचोलियों के खिलाफ़ सरकार सख्त कारवाई करेगी। विभाग को अगर लिखित में शिकायत मिलती है तो उस पर कारवाई की जाएगी।
शिमला और सोलन के उपायुक्तों से भी मीटिंग कर उन्हें मंडियों में विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं। किसानों को उनके उत्पाद का सही मेहनताना दिलाने के लिए प्रदेश सरकार वचनवद्ध है। 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रदेश सरकार काम कर रही है।
गौरतलब है कि बीते साल सेब किसानों की शिकायत पर 102 आढतियों और व्यापारियों के खिलाफ़ मामले दर्ज़ करवाए थे। जिसमें से सरकार ने 78 मामले सुलझा लिए हैं और बागवानों को उनकी पेमेंट दिला दी है। जबकि 38-40 मामलों का भी निपटारा नहीं हो सका है।  
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड