प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस ने पुतला फूंक किया धरना-प्रदर्शन

हिमाचल  क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला, सोनू खांगटा।

यूपी में सोनभद्र पीड़ितों से कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी  को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फ़िर अपने ही कार्यालय के बाहर पुतला फूंका।  इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री विधायक विनय कुमार विधायक विक्रमादित्य सिंह महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा वह हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
नूरपुर में भी कांग्रेस ने जताया भारी रोष
उत्तर प्रदेश में सोनभद्र में हुए जनसंहार और उसे लेकर प्रियंका वाड्रा को यूपी पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने पर नूरपुर कांग्रेस में भी भारी रोष नजर आया। इसी के चलते आज नूरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल चंबियाल और प्रदेश कांग्रेस सचिव मनोज पठानिया की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी सरकार द्वारा प्रियंका गांधी को जबरन हिरासत में लेने के विरोध में मिनी सचिवालय नूरपुर प्रांगण में बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और इसके बाद एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को उत्तर प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने और प्रियंका गांधी को तुरंत रिहा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर प्रियंका वाड्रा को जल्द रिहा नहीं किया तो वो सड़कों पर उतर कर उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से रोक दिया गया था। जहां इस हफ्ते 10 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस पर वह सड़क पर ही पाल्थी मारकर बैठ गईं और जोर देने लगीं कि उन्हें आगे जाने की इजाजत दी जाए।
इसके बाद वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें एक अतिथि गृह ले जाया गया। प्रशासन के आला अधिकारियों ने बाद में उन्हें मनाने की काफी कोशिश की, मगर वह पीड़ित के परिजनों से मिलने देने या फिर जेल भेजने की बात पर अड़ गयीं हैं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com



Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार