बाजार में दिन-दिहाड़े आया तेंदुआ, 3 को किया लहूलुहान, कईयों ने ऐसे बचाई जान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो
 सहयोगी संवाददाता
शिलाई उपमंडल के रोनहाट में एक तेंदुए ने दिनदहाड़े तीन लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि, दो अन्य व्यक्ति भी जख्मी हुए हैं। तेंदुए के इस तरह हमले से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पूरे रोनहाट इलाके में खौफ का आलम बना हुआ है। जानकारी अनुसार रोनहाट बाजार में सुबह करीब साढ़े दस बजे तेंदुआ सबसे पहले सिविल सप्लाई की दुकान के पास देखा गया, जहां उसने राशन डिपो चलाने वाले नरेश कुमार पर हमला कर दिया। कुछ ही देर बाद तेंदुए ने अमजद व बाबूराम को भी अपना निशाना बनाया। हमले में दुकानदार नरेश को गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। बताया जा रहा है कि सिविल सप्लाई की दुकान के बाद तेंदुआ बाजार की तरफ भागा और रास्ते में दो अन्य लोगों को जख्मी कर दिया।
इसी बीच पुलिस कर्मियों ने साहस जुटाकर तेंदुए को दुकान के गोदाम में कैद कर दिया। जानकारी यह भी आ रही है कि नरेश सिंह पर हमला करने के बाद तेंदुआ एक घर के बरामदे में काफी देर तक बैठा रहा। इसके बाद दो अन्य लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को रोनहाट में ही उपचार दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए का आतंक लंबे समय से जारी है। यहां तक की कई मर्तबा बस को भी तेंदुए के सामने आने के कारण रोकना पड़ता है। बाइक पर शाम के वक्त निकलना तो संभव ही नहीं है। लोगों ने स्थाई तौर पर ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है। वन विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बाद ही तेंदुए को दुकान के स्टोर से निकालने का ऑपरेशन शुरू किया जाएगा
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार