फोरलेन निर्माण कंपनी की लापरवाही से हवा में लटका घर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो सोलन।

फोरलेन निर्माण कंपनी की लापरवाही और शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण सोलन बाईपास पर एक मकान गिरने के कगार पर पहुंच गया है। इसकी पूरी नींव मलबे के साथ गिर गई है और आधा मकान हवा में लटक गया है। इससे पूरा परिवार बेघर हो गया है। कुछ दिन पहले हुई बारिश से रबौण में भी एक मकान में दरारें आ गई थी, जिस पर अभी भी खतरा मंडरा रहा है।
मकान मालिक धीरज गुप्ता ने बताया की वह यहां पिछले करीब 40 वर्षों से रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि फोरलेन के कार्य के चलते उनके मकान को खतरा हो चुका है और हर समय यहां कोई हादसा होने का डर बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में पहले भी 2 बार प्रशासन और फोरलेन निर्माण कंपनी को बता चुके हैं, लेकिन अभी तक उन्हें किसी भी प्रकार की सहायता प्रशासन से नहीं मिली है और न ही फोरलेन कम्पनी ने मकान को सुरक्षा प्रदान की।
गौर रहे कि परवाणु से चंबाघाट तक फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी ने यहां लगातार कटिंग की जिससे मकान के नीचे का मलबा धंस गया मकान मालिक धीरज गुप्ता ने इसकी जानकारी फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी और जिला प्रशासन को भी 2 बाद दी। फोरलेन कंपनी ने लापरवाही बरतते हुए मकान की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए।
शनिवार को मकान को खतरा होने की सूचना मिलने के बाद फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारी और सोलन के तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इसके बाद मकान के नीचे डंगा लगाने का कार्य शुरु किया गया। तहसीलदार गुरमीत नेगी ने मकान को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं। बारिश में भूस्खलन से बचाव के लिए तिरपाल भी प्रशासन की ओर से मुहैया करवाए गए हैं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड