दबंग और नशेड़ी युवकों पर आत्महत्या के उकसाने का मामला

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो मंडी। कमलेश वशिष्ठ

जिला मंडी के सुंदरनगर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चतरोखड़ी गांव की पीड़ित मां मीरा देवी ने बताया कि वह एक अनुसूचित जाति परिवार से संबंध रखती है। उसके 20 वर्षीय बेटे मोहित को कुछ सामान्य वर्ग के नशेड़ी व दबंग गुंडों ने झील में डरा कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। पुलिस इस मामले में ढंग से पीड़िता की बात नहीं सुन रही है। इसी कारण आज पुलिस स्टेशन में पीड़ित पक्ष के लोग पहुंचे, मगर उनकी बात अनसुनी कर दी गई। जिस वजह से पीड़ित पक्ष ने चक्का जाम भी किया।


एसएचओ गुरबचन सिंह और पूरी टीम ने पीड़ित पक्ष को बड़ी मुश्किल से शांत किया गया। पुलिस की ढीली कार्रवाई पर पीड़ित पक्ष का रोष उनकी आंखों में देखने को मिल रहा था, जो अभी शांत नहीं है। हालांकि चक्का जाम खोलने के बाद भी उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही दोषियों को सलाखों के पीछे नहीं किया गया तो वे फिर एक और उग्र आंदोलन करेंगे।
    मोहित आत्महत्या मामले पर डीएसपी तरनजीत सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित पक्ष को धरना प्रदर्शन करने की या चक्का जाम करने की जरूरत नहीं थी। बल्कि उन्हें चाहिए था कि वे अपनी समस्या को लिखित या मौखिक बताकर उनके ध्यान में लाते। मगर ऐसा नहीं हुआ।
    उन्होंने बताया कि अगर पीड़ित पक्ष थाने की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं था तो उन्हें उच्च अधिकारियों तक मामले को ले जाना चाहिए था। मगर फिर भी दोषियों की पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ धारा 306, 34 और एट्रोसिटी एक्ट धारा 3(1)s के तहत दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com
Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार