हिमाचल ने रोपवे के लिए केंद्र से मांगे 500 करोड़

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो शिमला। अजय ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने हिमाचल में रोपवे निर्माण के लिए 500 करोड़ रुपये की ग्रांट देने की मांग की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहरों में सड़कों पर बढ़ते दबाव को कम करने और जनजातीय क्षेत्रों व ऊंचे दर्रो में सुगम परिवहन के लिए वैकल्पिक एवं पर्यावरण मित्र रोपवे निर्माण का निर्णय लिया है।
सरकार ने रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का नोडल एजेंसी के रूप में गठन किया है। इसके माध्यम से राज्य के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन समस्या को दूर करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जाएगी। कॉरपोरेशन का मुख्य लक्ष्य रोपवे और अन्य रैपिड परिवहन सुविधाएं विकसित करना है, जिससे सड़कों पर बढ़ती यातायात समस्या से निपटा जा सके। रोपवे निर्माण में कम भूमि और वन कटान की कम आवश्यकता के कारण इन्हें कम समय में पूरा किया जा सकता है। प्रदेश में इन परिवहन परियोजनाओं को लागू करने के लिए राज्य को केंद्र सरकार की सहायता की आवश्यकता है। ये परियोजनाएं (रोपवे व स्काई बस) केंद्रीय मंत्री के भीड़भाड़ एवं दूरदराज क्षेत्रों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के विजन के अनुरूप हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से प्रस्तावित पर्वत माला योजना के लिए सहायता प्रदान करने के लिए भी आग्रह किया। नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

केंद्रीय मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की सूची

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

ओमिक्रॉन का खतरा : एक दिसंबर से विदेशियों को देना होगा 14 दिन का ब्योरा, निगेटिव आरटी-पीसीआर रिपोर्ट

Shimla:कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ट्रांसपोर्ट नियम कि अनुपालना हेतु डीसी ने की समीक्षा बैठक

IGMC में हुए हादसे कि जगह पहुंचे पूर्व सीएम जयराम ठाकुर

हिमाचल में डेढ़ हजार पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन जारी होगा ऐडमिट कार्ड