फेसबुक पर मिली प्रेमिका, कश्मीर से हिमाचल पहुंचा युवक, लोगों ने आतंकी समझकर पीटा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो। विवेक शर्मा

हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर पड़ने वाले गांव में अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की लोगों ने पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में भीड़ की ओर से युवक को 'आतंकवादी' बताया जा रहा है। लोगों ने युवक के पास हथियार होने की बात भी कही। लेकिन पुलिस की जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। पुलिस के पास मामला पहुंचा तो पता चला कि युवक आतंकवादी नहीं, बल्कि एक आशिक है, जो अपनी प्रेमिका को मिलने जम्मू-कश्मीर से हिमाचल और उत्तराखंड की सीमा पर स्थित हटाल गांव पहुंचा था।
6 महीने पहले फेसबुक पर हटाल गांव की एक लड़की से जम्मू कश्मीर के मुथल (उधमपुर) गांव के विजय कुमार नाम के लड़के की दोस्ती हो गई थी। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे और एक-दूसरे से मोहब्बत करने लगे थे। जब लड़का जम्मू कश्मीर से हटाल पहुंचा तो गांव के लोगों ने आतंकवादी समझ कर युवक की जमकर धुनाई कर डाली। हालांकि, पुलिस ने सोशल प्लेटफार्म की सारी डिटेल खंगाल कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। लड़के के घरवालों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत