आईपीएच के इंजीनियरिंग इन चीफ का दफ्तर कांगड़ा से मंडी शिफ्ट

हिमाचल क्राइम न्यूज़
 ब्यूरो मंडी। वरुण ठाकुर

विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में जयराम सरकार को बड़ी जीत दिलाने वाला जिला कांगड़ा सियासी तौर पर कमजोर होने लगा है। नए प्रोजेक्ट लाना तो दूर कांगड़ा जिले के मंत्री और विधायक यहां के प्रोजेक्टों को ही संभाल नहीं पा रहे।

अंतर्कलह के चलते मंत्रियों और विधायकों के कमजोर होने से कांग्रेस कार्यकाल में करीब दस साल पहले फतेहपुर में स्थापित आईपीएच के इंजीनियरिंग इन चीफ (ईएनसी) प्रोजेक्ट के दफ्तर को जयराम सरकार ने मंडी शिफ्ट कर दिया है।

इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कांगड़ा के नेताओं को इसकी भनक तक नहीं लगी। कांगड़ा जिले के हजारों किसानों और बागवानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए फिन्ना सिंह, शाहनहर, सिद्धाथा और छौंछ खड्ड चार बड़ी सिंचाई परियोजनाओं के लिए फतेहपुर में इंजीनियरिंग इन चीफ प्रोजेक्ट का दफ्तर बनाया था।

अब इन परियोजनाओं से संबंधित कार्यों को लेकर अफसरों और लोगों को मंडी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। फतेहपुर से कांग्रेस विधायक  एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि सरकार कांगड़ा से दफ्तरों को शिफ्ट करने की गलत रिवायत शुरू कर रही है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने जताई अनभिज्ञता
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने दफ्तर शिफ्ट होने पर अनभिज्ञता जताई। कहा कि कांगड़ा से दफ्तरों को शिफ्ट करने के कांग्रेस के आरोप निराधार हैं। वहीं प्रोजेक्ट के इंजीनियर इन चीफ राजेश बख्शी ने माना कि दफ्तर को मंडी शिफ्ट कर दिया है। मंडी में भवन बनते ही स्टाफ शिफ्ट हो जाएगा।


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com

Himachal Crime News
HP Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

राज्य में लेबर क़ानून में बदलाव, फैक्टरी वाले ले सकेंगे 12 घण्टे काम

ज़िला हमीरपुर के रहने वाले करतार सिंह को मिला पद्मश्री अवार्ड

दिल्ली से हुआ चीनी जासूस गिरफ्तार, दलाई लामा कि कर रहा था जासूसी

ऐसा क्‍या हुआ शादी के तीसरे दिन ही दुल्‍हन पहुंच गई जेल? दूल्‍हे ने कहा... News in Hindi, Latest News, News

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Laal Singh Chaddha Day 14: बुधवार को 'लाल सिंह चड्ढा' ने किया सबसे खराब कलेक्शन, कमाई देख आमिर भी होंगे हैरान

शिमला:क्षेत्र में बढ़ रहे कोविड के मामले, उठाई लॉकडाउन लगाने की मांग

रोहड़ू: पति-पत्नी ने फांसी लगा कर की खुदखुशी

गाजियाबाद: सीएम योगी का मतदाता संवाद कार्यक्रम में संबोधन आज, अखिलेश और जयंत करेंगे संयुक्त प्रेसवार्ता

चंडीगढ़ में रंगरलिया मनाने के चक्कर में लूट गया शिमला का 61 वर्षीय बुजुर्ग, 2 युवतियां गिरफ्तार