भारत के इतिहास में पहली बार सिर्फ डिजिटल फॉर्मेट में ही होगा बजट 2021-22

हिमाचल क्राइम न्यूज़

नई दिल्ली। न्यूज़ डेस्क



 बजट के इतिहास में इस साल कोरोना की वजह से पहली बार एक परपंरा टूटने जा रही है. सूत्रों का कहना है कि इस साल पहली बार ऐसा होगा कि बजट की प्रिंट कॉपी नहीं छपेगी. 

केंद्र सरकार के सूत्रों का कहना है कि इस साल बजट की प्रतियां नहीं छापी जाएंगी और सारे डिटेल सॉफ्ट कॉपी के रूप में ही होंगे. कोविड महामारी की वजह से सरकार ने यह फैसला लिया है. 

पहली बार बजट पेपरलेस

गौरतलब है कि अभी तक सांसदों और मीडिया आदि के लिए बजट की कॉपी छापी जाती थी. लेकिन पहली बार बजट पेपरलेस होगा. इस बार सांसदों को बजट की सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी. गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश करेंगी. 

 

बजट छापने की पूरी प्रक्रिया वित्त मंत्रालय के लिए एक त्योहार की तरह होती थी और इसे छापने में काफी गोपनीयता बरती जाती थी. हर साल करीब 100 कर्मचारी करीब 15 दिनों के लिए पूरी तरह से वित्त मंत्रालय के दफ्तर में ही बंद हो जाते थे और मंत्रालय के प्रेस में ही बजट छापा जाता था. 

इकोनॉमिक सर्वे भी सॉफ्ट कॉपी में 

इस बार बजट की सॉफ्ट कॉपी साझा की जाएगी. एक अधिकारी ने कहा कि यूनियन बजट और इकोनॉमिक सर्वे के दस्तावेज नहीं छापे जाएंगे और सॉफ्ट कॉपी दी जाएगी. संसद के सभी सदस्यों को आम बजट की सॉफ्ट कॉपी मिलेगी.

गौरतलब है कि संसद का बजट सत्र 29 जनवरी से शुरू होगा और 8 अप्रैल तक चलेगा. यह दो चरणों में होगा. पहला चरण जनवरी में शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा जबकि इसका दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा. 




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत