Hamirpur:जिला परिषद के 66, पंचायत समितियों के लिए 522 उम्मीदवार मैदान में

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बताया कि जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया और नाम वापस लेने की अवधि बुधवार को समाप्त होने के साथ ही अब इन संस्थाओं के प्रत्याशी तय हो गए हैं तथा इन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।

 जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि जिला परिषद के 18 वार्डों के कुल 88 नामांकन पत्रों में से 22 नामांकन पत्र वापस ले लिए गए हैं। इस प्रकार अब जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए कुल 66 उम्मीदवार ही चुनाव मैदान में रह गए हैं।

 देवाश्वेता बनिक ने बताया कि जिला की 6 पंचायत समितियों के 125 वार्डों के लिए 545 नामांकन पत्र सही पाए गए थे, जिनमें से 23 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए हैं। अब कुल 522 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं।

बीडीसी सुजानपुर में 2 नामांकन पत्र वापस लिए गए हैं, जिससे अब 15 वार्डों के लिए कुल 66 प्रत्याशी मैदान में होंगे। बीडीसी बमसन में 3 नाम वापस लिए गए हैं। यहां अब  23 वार्डों के लिए 108 उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे। बीडीसी बिझड़ी में 5 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। अब यहां 25 वार्डों के लिए 104 उम्मीदवार मैदान में हंै। बीडीसी भोरंज के 21 वार्डों के लिए कुल 82 उम्मीदवार मैदान में होंगे। यहां केवल एक प्रत्याशी ने नाम वापस लिया है। बीडीसी नादौन में 8 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस लिए हैं। अब यहां 26 वार्डों के लिए कुल 95 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। बीडीसी हमीरपुर में 4 प्रत्याशियों के चुनाव मैदान से हटने के साथ ही अब 15 वार्डों के लिए 67 उम्मीदवार मैदान में होंगे।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए