सोलन:फर्ज़ीवाड़े के मुख्य आरोपी ने पंजाब में भी बेची है 4 गाड़ियां

हिमाचल क्राइम न्यूज़

सोलन। क्राइम डेस्क



महंगी गाड़ियों के फर्जीवाड़े मामले में मुख्य आरोपी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन के चार वाहनों को पंजाब में भी बेचा है। इसमें एक कार और तीन दोपहिया वाहन शामिल है। इसका खुलासा विजिलेंस की आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ में हुआ है। विजिलेंस ने एक टीम गठित कर ली है, जो शनिवार को पंजाब के लिए रवाना होगी। जहां से गायब वाहनों की रिकवरी की जाएगी। 


शुक्रवार को ठगी करने वाले गिरोह के गिरफ्तार मुख्य आरोपी रंजीत कंग को जिला कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। निजी कंपनियों में महंगी गाड़ियां लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह का मुख्य आरोपी विजिलेंस की गिरफ्त से बाहर था। जिसे बुधवार को जालंधर से पकड़ने में सफलता मिली है। चार अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनसे सात वाहनों को भी रिकवर किया गया है। यह मामला विजिलेंस थाना में लोगों की शिकायत पर वर्ष 2019 में दर्ज किया था। 


डीएसपी विजिलेंस सोलन संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने सोलन के चार वाहनों के संबंध में खुलासा किया है। अब आरोपी की निशानदेही पर टीम शनिवार को पंजाब के लिए रवाना होगी। जहां से वाहनों की रिकवरी किया जाएगी। 




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए