Shimla: पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा की अध्यक्षता में पूर्ण राज्यत्व दिवस व गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम के लिए कानून व्यवस्था पर बचत भवन में बैठक आयोजित

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।

हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु मिश्रा ने आज यहां बचत भवन में भारत के केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 25 जनवरी, 2021 के आगमन के संदर्भ में बैठक ली।

उन्होंने राज्य के पुलिस विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया कि शिमला शहर को 11 सैक्टरों में विभाजित किया गया है। उन्होंने संबंधित ड्यूटी प्वाईंट अधिकारियों को सतर्क रहने की हिदायत दी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था शहर में चाकचैबंद रहें और सुरक्षा में कोई चूक न हो।



उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने के आदेश दिए तथा यातायात संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।

हिमांशु मिश्रा ने केन्द्रीय गृह मंत्री के दौरे में स्वास्थ्य आपातकाल सुविधाएं, एम्बुलेंस सेवा व अग्निश्मन सेवाओं पर गहनता से विचार-विमर्श किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों को केन्द्रीय गृह मंत्री के पूरे रूट का ब्यौरा प्रस्तुत किया और यातायात संबंधित जानकारी प्रदान की।





Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए