पंचायत सचिव ही अब कर सकेंगे राशन कार्ड में बदलाव

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।



हिमाचल प्रदेश में अब राशन कार्ड पंचायतीराज विभाग बनाएगा। अब नया नाम दर्ज करवाने और नाम कटवाने के लिए लोगों को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। पंचायत सचिव ही राशन कार्ड बनाएंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत सचिवों को ट्रेनिंग दी है।


साथ ही विभाग ने पंचायत सचिवों को राशन कार्ड के डाटाबेस से संबंधित यूआईडी और पासवर्ड भी जारी कर दिया है। प्रदेश में राशन कार्ड फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पंचायत सचिव को यह जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले भी प्रदेश में बड़े स्तर पर राशन कार्ड फर्जीबाड़ा हुआ था।



लोगों को पहले राशन कार्ड में अपडेट करवाने या नया राशन कार्ड बनाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय जाना पड़ता था। अगर किसी ने डिपो बदलना होता था तो भी खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तर जाना पड़ता था। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि खाद्य आपूर्ति नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतीराज विभाग ही लोगों के राशनकार्ड बनाएगा। 


शहरी निकाय कर्मचारियों को मिलेगा प्रशिक्षण  

अभी राशन कार्ड का पंचायतों में अपडेशन करवाने की प्रक्रिया केवल ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शुरू की गई है। अब विभाग की ओर से शहरी निकाय के कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला