मंडी: 21 वर्ष कि कम उम्र में बनी पंचयात समिति सदस्य

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

मंडी। रजनेश ठाकुर



मंडी में द्रंग क्षेत्र के तहत आने वाले नागधार वार्ड से 21 साल 12 महीने की चंद्रकांता बतौर बीडीसी चुनकर आई हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि चंद्रकांता अब तक मंडी जिला की सबसे युवा बीडीसी हैं। हालांकि मंडी जिला के लड़भड़ोल क्षेत्र से एक अन्य युवती भी 22 वर्ष की आयु में बीडीसी चुनी गई है लेकिन उसकी उम्र 22 वर्ष पूरी हो चुकी है। चंद्रकांता की जन्मतिथि 5 फरवरी 1999 है और उस लिहाज से उसकी मौजूदा उम्र 21 साल 12 महीने बनती है। नागधार वार्ड के तहत नागधार, देवरी और हटौण पंचायतें आती हैं।

चंद्रकांता ने बताया कि इन तीनों पंचायतों के लोगों ने जो प्यार इन्हें मतदान के रूप में दिया है वे सदैव इसके लिए इनकी ऋणी रहेगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया है कि पंचायतों के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा। बता दें कि चंद्रकांता ने 12वीं तक पढ़ाई की है। 2019 में चंद्रकांता की शादी गगन कुमार से हुई है जोकि पेशे से ठेकेदार हैं। चंद्रकांता की 8 महीने की एक बेटी भी है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए