Hamirpur: हिम सुरक्षा अभियान में लगभग साढे 4 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



कोरोना, टीबी और कुष्ठ रोग के साथ-साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप एवं हृदय रोग जैसे गैर संक्रामक रोगों से ग्रस्त लोगों का पता लगाने के लिए प्रदेश भर में 25 नवंबर से आरंभ किए गए हिम सुरक्षा अभियान के तहत हमीरपुर जिला में भी लगभग साढे चार लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

  मंगलवार को यहां हमीर भवन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने बताया कि इस अभियान के तहत चार जनवरी तक करीब 94 प्रतिशत आबादी को कवर किया गया है। इस दौरान सर्दी-खांसी, जुकाम-बुखार जैसे लक्षणों वाले 1771 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। टीबी जैसे लक्षण वाले 616 लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं।

  उपायुक्त ने बताया कि जिला में कोरोना संक्रमण की दर लगभग 4.4 प्रतिशत है। जबकि, कोरोना से ठीक होने की दर 93.4 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता और हिम सुरक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने अभियान का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए