हमीरपुर जिला में 3 जगह शुरू हुआ कोरोना टीकाकरण

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



मेडिकल कालेज हमीरपुर, नागरिक अस्पताल नादौन और बड़सर में लगाए टीके


देश भर में शनिवार को आरंभ हुए कोरोना वैक्सिनेशन अभियान के तहत हमीरपुर जिला में भी पहले दिन तीन स्थानों मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, नागरिक अस्पताल नादौन और नागरिक अस्पताल बड़सर में कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए गए। पहले दिन हमीरपुर में 100 और नादौन तथा बड़सर में 80-80 डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

  कोरोना टीकाकरण अभियान के शुभारंभ अवसर पर मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया और उसके बाद सबसे पहले मेडिकल कालेज के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिलाष को टीका लगाया गया। इसके बाद अन्य डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके लगाए गए। इस अवसर पर उपायुक्त देवाश्वेता बनिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और उन्होंने सभी कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को शुभकामनाएं दीं। उधर, नागरिक अस्पताल नादौन में स्वास्थ्य कर्मी अमित कौशल और नागरिक अस्पताल बड़सर में आशा वर्कर अनीता को सबसे पहले टीका लगाया गया।

  उपायुक्त ने बताया कि पहले चरण में जिला के कुल 5238 डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मचारियों और अन्य कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगाए जाएंगे। टीकाकरण के लिए सरकार ने एक बहुत ही सुनियोजित एवं ऑनलाइन व्यवस्था बनाई है। इसमें ऑनलाइन वेरीफिकेशन के बाद भी टीका लगाया जा रहा है। हमीरपुर जिला में भी इसी व्यवस्था के तहत 18 जनवरी, 22 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 30 जनवरी तथा एक फरवरी को 38 केंद्रों में टीकाकरण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इन सात दिनों में जिला के लगभग 5,238 फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा। अभी जिले में वैक्सिन की लगभग 3200 खुराक की खेप पहुंच चुकी है।

 देवाश्वेता बनिक ने बताया कि वैक्सीन की दो खुराक 28 दिनों के अंतराल में संबंधित व्यक्ति को लगाई जाएगी और इसके 14 दिनों के उपरांत उसमें विषाणु (वायरस) के विरुद्ध प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो सकेगी। इस 42 दिन की अवधि के दौरान और उसके उपरांत भी वैक्सीन लगाने वाले व्यक्ति को निश्चित दूरी, मास्क एवं सैनिटाईजेशन जैसी सावधानियां अपनानी होंगी। टीका लगाने के उपरांत निश्चित अवधि तक लाभार्थी को निगरानी में रखा जा रहा है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

  टीकाकरण के शुभारंभ अवसर पर एडीएम जितेंद्र सांजटा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी, मेडिकल कालेज की प्रधानाचार्य डॉ. रीतू शिटक, मेडिकल कालेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. आरके अग्रिहोत्री और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत