हिमाचल में भी दिखा बर्ड फ्लू का मामला

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।



हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। पौंग बांध क्षेत्र में मृत मिले पक्षियों की भोपाल और बरेली से आई सैंपल रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। पौंग झील को सील कर दिया गया है। कांगड़ा जिला प्रशासन ने देहरा, ज्वाली, इंदौरा और फतेहपुर उपमंडल में चिकन, अंडे, मछली समेत पोल्ट्री उत्पादों को बेचने पर रोक लगा दी है। पौंग बांध के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को अलर्ट जोन घोषित किया गया है।

बर्ड फ्लू को फैलने से रोकने के लिए नौ किलोमीटर क्षेत्र को निगरानी जोन में रखा गया है। इन क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों पर भी पाबंदी लगा दी गई है। इसके अलावा पौंग बांध और उससे सटे क्षेत्रों में पशुओें को छोड़ने और खेतीबाड़ी जैसी गतिविधियों पर भी पाबंदी रहेगी।


आदेश नहीं माने तो 50 हजार जुर्माना
आदेशों की अवहेलना करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त राकेश प्रजापति ने सोमवार को वन्य प्राणी विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित अहम बैठक के बाद दी। उन्होंने कहा कि चारों उपमंडलों के निजी पोल्ट्री संचालक, मीट विक्रेता, पशुओं, पक्षियों इत्यादि को बाहरी क्षेत्रों में भी नहीं बेच सकेंगे। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो जारी निर्देशों की पालना के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया जा सकता है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए