Solan : ज़िले में10 साल कि बच्ची ने की आत्महत्या

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

सोलन। क्राइम डेस्क



हिमाचल प्रदेश में सुसाइड (Suicide) के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. ताजा मामला सोलन जिले से है. रविवार को यहां एक दस साल की बच्ची ने सुसाइड कर लिया. घटना से हर कोई सकते में हैं. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

जानकारी के अनुसार, सोलन शहर के टैंक रोड पर स्थित एक घर में 10 वर्षीय बच्ची ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने जांच में पाया कि कुछ बच्चे खेल रहे थे और इसी बीच भाई-बहनों के बीच खेल को लेकर मामूली रूप से झगड़ा हो गया. इसके बाद 10 वर्षीय बच्ची ने यह कदम उठा लिया. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि मृतक बच्ची के पिता मिस्त्री का काम करते थे.

सोलन में लगातार हो रहे सुसाइड

सोलन शहर और आसपास के क्षेत्रों में एक सप्ताह में चार सुसाइड केस आए हैं. सपरून में एक ज्योतिष ने सुसाइड कर लिया था. इसके बाद शहर के धोबीघाट रोड पर सिरमौर के युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी थी. वहीं, शामती क्षेत्र के शियोथल गांव के एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली थी. सभी मामलों में पुलिस ने मामले दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है.

लॉकडाउन के बाद से इजाफा
कोरोना फैलने के बाद से हिमाचल में सुसाइड के मामलों में काफी तेजी आई है. बीते साल मार्च के बाद पांच महीनों में रोजाना औसतन 3 सुसाइड केस रिपोर्ट हुए थे. ऐसे में कोरोना के चलते लोग मानसिक रूप से परेशान हैं.



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध