पंचायत चुनाव में मिली पत्नी कि हार से गुस्साए पति ने विजेता प्रदान को मार थप्पड़

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

मंडी।



पत्नी की हार से गुस्साए पति ने अपनी ही पंचायत के नवनिर्वाचित उपप्रधान को थप्पड़ जड़ने के साथ ही जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है. मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी  जिले का है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, गोहर उपमंडल के तहत नवगठित ग्राम पंचायत नैहरा स्थित गणई के नैहरा गांव की यह घटना है.

इस पंचायत से बतौर उपप्रधान चुनकर आया विजय कुमार 24 जनवरी को शपथ ग्रहण करने के बाद नैहरा गांव के मतदाताओं का आभार व्यक्त करने जा रहा था. गांव पहुंचने से पहले ही विजय की मुलाकात हेमंत कुमार से हो गई. हेमंत कुमार की पत्नी शशि देवी इसी पंचायत से उम्मीदवार थी, लेकिन वह चुनाव हार चुकी है.

पांव छुए तो बदले में मिले थप्पड़
विजय कुमार ने हेमंत कुमार के पांव छुकर आशीवार्द लेना चाहा तो बदले में उसे थप्पड़ जड़ दिया गया और जातिसूचक शब्द करके गालीगलौज भी किया गया। विजय कुमार ने गोहर थाना में दी शिकायत में बताया है कि हेमंत कुमार अपनी पत्नी की हार के लिए उसे जिम्मेवार ठहरा रहा है. गोहर थाना ने आईपीसी की धारा 323, 506 और एससी एसटी एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि डीएसपी हैडक्वार्टर कर्ण गुलेरिया मामले की जांच पड़ताल स्वयं करेंगे.



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए