ज़िला परिषद का जीत का सिलसिला रहेगा जारी: पूर्व सीएम

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।



प्रदेश में नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस के शानदार प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं मतदाताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि जीत का सिलसिला पंचायती राज संस्थाओं जिला परिषद, बीडीसी व ग्राम पंचायतों में भी जारी रहना चाहिए। वीरभद्र सिंह ने नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लोग अब भाजपा की नीतियों व निर्णयों से परेशान हो गए हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रदेश बहुत बुरे दौर से गुजर रहा है। लोगों की समस्याओं को दूर करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है।


 उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस को जनादेश देकर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना फैसला दिया है। उन्होंने कहा है कि अब आने वाले दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों के पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा को इसी तरह हार का मुंह देखना पड़ेगा। वीरभद्र सिंह ने शिमला ग्रामीण सुन्नी,रोहड़ू,रामपुर सहित अपने चुनाव क्षेत्र अर्की सहित विभिन्न नगर परिषद व नगर पंचायतों में कांग्रेस की शानदार विजय पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस को दिए जनमत के लिए लोगों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहरायेगी और प्रदेश में कांग्रेस की एक मजबूत सरकार बनेगी।

 



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

राज्य में अब 100 प्रतिशत सवारियों के साथ दौड़ेगी HRTC

नादौन के पूर्व भाजपा विधायक के ख़िलाफ़ फूटा लोगों का ग़ुस्सा

INS विराट पर छुट्टी मनाने नहीं गए थे राजीव गांधी: पूर्व कमांडिंग ऑफिसर

नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन की हुंकार: कहा-सीमा पार से दुस्साहस का होगा अंत, जारी रहेगा ऑपरेशन सिंदूर

चीन का कूटनीतिक दांव: ट्रंप की विदाई के बाद अब पुतिन का स्वागत, क्या बदलेंगे वैश्विक समीकरण?

आज का शब्द: निरत और सूर्यकांत त्रिपाठी 'निराला' की कविता 'नील नयन, नील पलक'

हिमाचल में शिक्षा का फर्ज़ीवाड़ा:17 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और 177 कॉलेज के खिलाफ मिली 150 शिकायतें

Imran Khan: इमरान खान ने मानवीय आधार पर लगाई रिहाई की गुहार, एकांत कारावास और आंखों की समस्या का दिया हवाला

US: ईरान की नाकाबंदी के बीच अमेरिका का एक और बड़ा फैसला, चीनी तेल रिफाइनरी और 40 कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध