कुल्लू:खाई में गिरी कार, हुई एक पुलिस कर्मी कि मौत

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। न्यूज़ डेस्क



हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। जिले की पार्वती घाटी के तहत आने वाले शाट के समीप शनिवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। हादसे में पुलिस जवान की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक पुलिस जवान मनाली में डयूटी के लिए जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार कांस्टेबल वेद राज जो थर्ड बटालियन पंडोह में तैनात था उसकी मनाली में अस्थायी तौर पर डयूटी लगाई गई थी। शनिवार सुबह जैसे वह अपनी कार में शाट स्कूल के पास मोड़ पर पहुंचा तो कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। सड़क से काफी नीचे लुढ़कने के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि कार हादसे में कांस्टेबल की मौत हो गई है। हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ है। मामले की छानबीन चल रही है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए