चम्बा: पूर्व विधायक के भतीजे सहित 2 गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

चम्बा। क्राइम डेस्क



हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत तीन युवकों को चिट्टे  की खेप के साथ पकड़ा गया है. तीनों आरोपी सिहुंता क्षेत्र से हैं और एक आरोपी कांग्रेस के पूर्व विधायक का भतीजा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.


जानकारी के अनुसार, एसएनसीसी कांगड़ा (Kangra) की टीम ने जब पुलिस चौकी लाहडू में नाकाबंदी की हुई थी तो इस दौरान शक के आधार पर इन तीनों युवकों की तलाशी ली गई तो इनसे 5.55 ग्राम हेरोइन बरामद की गई. चिट्टे की खेप की तस्करी के आरोप में सिहुंता से ताल्लुक रखने वाले रणजीत सिंह, पारस पठानिया और मनोज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पारस पठानिया पूर्व कांग्रेस विधायक का भतीजा है.

क्या बोली पुलिस

स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल यूनिट कांगड़ा की इस टीम में एएसआई करतार चंद, एचएचसी मोहम्मद असलम मनोहर लाल तथा कांस्टेबल संजय कुमार तथा रॉकी कुमार शामिल थे. डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने बताया कि पुलिस को इन लोगों पर तस्करी का शक था. पुलिस ने आज इन्हें चिट्टे की खेप सहित लाहडू में दबोचा है. उन्होंने तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. पारस पठानिया को इससे पहले भी चिट्टे की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था तथा आरोपी पूर्व कांग्रेस विधायक का भतीजा बताया जा रहा है.



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए