Hamirpur:दूसरे चरण में 82 ग्राम पंचायतों में 77.22 प्रतिशत मतदान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



 पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को हमीरपुर जिला  की 82 ग्राम पंचायतों में 77.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इन पंचायतों के कुल 1,22,804 मतदाताओं में से 94,834 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 50,364 महिलाएं और 44,470 पुरुष मतदाता शामिल हैं।


 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बताया कि कोरोना संकट के मद्देनजर विशेष सावधानियों के साथ जिला के 6 विकास खंडों की 82 ग्राम पंचायतों के कुल 476 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे मतदान आरंभ हुआ। मतदान के प्रति आम मतदाताओं के बीच सुबह से ही काफी उत्साह दिखा। उपायुक्त ने बताया कि 10 बजे तक लगभग 16.96 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। दोपहर 12 बजे तक लगभग 38.64 फीसदी और दोपहर बाद 2 बजे तक 61.40 फीसदी वोट पड़ गए थे। मतदान की समाप्ति तक 82 पंचायतों में वोटिंग की प्रतिशतता 77.22 रही।


  विकास खंड बिझड़ी की 17 पंचायतों में 72.75, विकास खंड नादौन की 20 पंचायतों में 78.06, विकास खंड बमसन की 17 पंचायतों में 79.21, विकास खंड भोरंज की 13 पंचायतों में 78.58, विकास खंड हमीरपुर की 8 पंचायतों में 79.96 और विकास खंड सुजानपुर की 7 पंचायतों में 76.75 प्रतिशत मतदान हुआ।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत