शिमला: DGP संजय कुंडू ने किया मानव भारती यूनिवर्सिटी से जुड़े फर्ज़ीवाड़े को उजागर

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। ब्यूरो



 प्रदेश की निजी यूनिवर्सिटी मानव भारती में अभी तक का सबसे बड़ा फर्जी डिग्री मामला उजागर हुआ है। फर्जी डिग्री मामले में ईडी ने 194 करोड़ की संपत्ति सीज कर ली है जबकि आरोपी के पास कुल 440 करोड़ की संपत्ति है। ये संपति अधिकतर करनाल के रहने वाले राज कुमार राणा व उसके परिवार के नाम पर है। इसमें 7 करोड़ से ज्यादा एफडी है जबकि अन्य पैसा बैंक खातों व संपति का है। मानव भारती को 2009 में भाजपा सरकार के समय प्रदेश में यूनिवर्सिटी चलाने की इजाजत मिली थी। यूनिवर्सिटी ने बनने के बाद 17 राज्यों में फर्जी डिग्री का गोरखधंधा चलाया। मानव भारती यूनिवर्सिटी ने राजस्थान उदयपुर में भी माधव यूनिवर्सिटी के नाम से यूनिवर्सिटी चलाई। जांच एजेंसियों की माने तो मानव भारती ने 41000 फर्जी डिग्रियां बेची जिनमें से 36000 डिग्रियां फर्जी है जिनकी जाँच चल रही है। 


डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि हिमाचल पुलिस ने एक एसआईटी गठित की जिसने जांच को आगे बढ़ाया। जांच के लिए 4 टीम बनाई गई। जिसमें आज तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। राणा का परिवार अभी ऑस्ट्रेलिया में है उनको प्रदेश में लाने की कोशिश चल रही है। राणा का पासपोर्ट जब्त कर लिया गया है। राणा ने अपनी पत्नी के नाम पर हिमाचल में यूनिवर्सिटी बनाई। तत्कालीन भाजपा सरकार की कैबिनेट ने पहले यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव को ख़ारिज कर दिया लेकिन एक साल के बाद ही 2009 में धूमल सरकार ने यूनिवर्सिटी खोलने की अनुमति दे दी। डीजीपी ने बताया कि अभी मामला खत्म नही हुआ है। मामले में जांच चली हुई है और बड़े खुलासे भी मामले में हो सकते हैं। 



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए