CHAMBA:16 जनवरी को शुरू होगा टीकाकरण

 टीकाकरण के लिए  4 टीकाकरण केंद्र स्थापित 

हिमाचल क्राइम न्यूज़

चम्बा। ब्यूरो



मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला आयुर्वेद अस्पताल के अलावा दो अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में होगा टीकाकरण 


पहले चरण में 280 व्यक्तियों को दी जाएगी वैक्सीन 


को-विन पोर्टल में पंजीकृत हुए 5899 लोग 


पंचायती राज चुनाव के बाद टीकाकरण केंद्रों के लिए उपयुक्त जगहों के चयन के दिए उपायुक्त ने निर्देश 


आगामी 16 जनवरी को शुरू होने वाले कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की समीक्षा को लेकर आज उपायुक्त  कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डीसी राणा ने की बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान को लेकर बनाई गई रणनीति के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी जानकारी हासिल की। उपायुक्त ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए बताया कि चंबा जिला में टीकाकरण अभियान के पहले चरण के लिए चार टीकाकरण केंद्रों की स्थापना की गई है। जिनमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जिला आयुर्वेद अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनेड और नागरिक अस्पताल चुवाड़ी शामिल हैं। 16 जनवरी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 100, जिला आयुर्वेद अस्पताल में 50, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चनेड में 50 जबकि नागरिक अस्पताल चुवाड़ी में 80 व्यक्तियों का टीकाकरण होगा। टीकाकरण के इस पहले चरण में हेल्थकेयर से जुड़े कुल 280 लोगों को वैक्सीन की डोज़ दी जाएंगी। 

फ्रंटलाईन कर्मियों के तौर पर काम करने वाले पुलिस, राजस्व, ग्रामीण विकास व अन्य विभागों के कर्मचारियों को अगले दौर में  शामिल किया गया है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण पंजीकरण के लिए को-विन नामक

पोर्टल तैयार किया गया है। इसमें अब तक चंबा जिला से 5899 लोगों को वैक्सीन के लिए पंजीकृत किया जा चुका है। जिले में कुल 41 सेशन साइटें होंगी। जिनमें 41 टीमें टीकाकरण के इस काम को अंजाम देंगी। प्रत्येक टीम में 5 कर्मचारी तैनात रहेंगे। 

उपायुक्त ने कहा कि टीकाकरण अभियान के आगामी चरणों के लिए जिला में टीकाकरण केंद्रों के तौर पर उपयुक्त जगहों के चयन को लेकर भी पंचायती राज चुनाव के बाद सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सामुदायिक भवनों को चिन्हित किया जाए जहां कम से कम 3 कमरों की उपलब्धता रहे। इसके अलावा प्रतीक्षा में रहने के लिए भी पर्याप्त जगह मौजूद रहे। जगहों के चयन में इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि या तो वे किसी स्वास्थ्य संस्थान के साथ हों या समीपवर्ती रहें। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुलेरी ने अवगत किया कि 16 जनवरी को सभी 4 टीकाकरण केंद्रों की निगरानी के लिए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित कर ली गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वे स्वयं भी इनका निरीक्षण करेंगे। इन सभी टीकाकरण केंद्रों में ऑब्जरवेशन कक्ष की सुविधा भी अलग से रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि 16 जनवरी को शुरू होने वाले इस टीकाकरण अभियान से पहले स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो ड्राई रन भी पूरे किए जा चुके हैं। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के अलावा जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ अनिल गर्ग, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण योगेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जगदीश राणा, शिक्षा उपनिदेशक देवेंद्र पाल और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

आज का शब्द: जघन्य और अज्ञेय की कविता- शायद तुम सच ही कहते थे

फर्जी टीकाकरण : टीका-घोटाले के आरोपी ने कोविशील्ड के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को पत्र लिखने का किया दावा

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Nepal Social Media Row: नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर सियासी तूफान, नेताओं ने देश की सरकार को घेरा