हिमाचल में आज आखिरी चरण में मतदान शुरू

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।


हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। गुरुवार तीसरे और अंतिम चरण के चुनावों में 1137 पंचायतों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हो गया है जो कि शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव आयोग ने तीसरे चरण के लिए 6457 पोलिंग पार्टियां तैनात की हैं। कुल्लू जिला के कुछ पोलिंग बूथ दुर्गम क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं। इन पोलिंग बूथों तक पहुंचने के लिए कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है। 

PunjabKesari
पहले चरण के लिए 17 जनवरी को वोटिंग हुई थी। इस दौरान 78 फीसदी लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया था। पहले चरण का चुनाव शांतिपूर्ण रहा था। वहीं, दूसरे चरण में 1208 पंचायतों के लिए पोलिंग हुई थी। इस दौरान भी कहीं से हिंसा की कोई खबर नहीं आई थी। दोनों चरणों में बड़ी संख्या में युवा चेहरे चुन कर सामने आए थे। 

21 जनवरी को तीसरे चरण में चुनाव होगा और देर शाम नतीजे घोषित होंगे। ऐसे में सूबे में 3615 में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी। वहीं, जिला परिषद और बीडीसी के नतीजे 22 जनवरी को घोषित होंगे। 27 जनवरी से पहले पंचायतों की बैठकें होंगी। इस बार सीएम जयराम ठाकुर प्रधानों को शपथ नहीं दिलाएंगे। गुरूवार को भी सुबह से ही मतदान करने के लिए पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई थी। युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी मतदान में हिस्सा लिया है। 



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए